Configure HTML/JavaScript

Saturday, December 21, 2024

महाविद्यालय में सात दिवसीय NSS शिविर का शुभारम्भ

महाविद्यालय में आज से सात दिवसीय NSS शिविर का प्रारंभ किया गया. उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. गणेश ननोमा, प्राचार्य श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय डूंगरपुर ने अपने वक्तव्य में सभी उपस्थित स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना से जुडी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी. जिसमे उन्होंने बताया कि NSS केवल एक योजना नहीं है, बल्कि राष्ट्र के नागरिकों के चरित्र निर्माण की प्रक्रिया है. इसके माध्यम से छात्र स्वयं और अपने आस-पास के लोगों को जोड़कर एक ऐसी श्रृंखला का निर्माण कर सकता है जो भविष्य का एक सुनहरा भारत बना सकता है.

कार्यक्रम में कॉलेज के निदेशक डॉ. सुबोधकांत नायक, प्राचार्य डॉ. प्रियंका चौबीसा साथी स्टाफ चिराग प्रजापत, नितेश गर्ग, भारती पुरोहित, हिमानी शाह, सावन साद और माधुरी कटारा उपस्थित रहें.



No comments: