Configure HTML/JavaScript

Saturday, December 21, 2024

महाविद्यालय में देवी अहिल्या बाई होळकर का जन्म जयंती वर्ष मनाया गया

महाविद्यालय में आज देवी अहिल्या बाई होलकर के 300वें जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित  व्याख्यान गोष्ठी में प्रदेश के सबसे बड़े महाविद्यालय जीसीए अजमेर के नोडल प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार बहरवाल सर और जिले के सबसे बड़े कॉलेज एसबीपी के नोडल प्राचार्य डॉ. गणेश जी निनामा का सानिध्य कॉलेज छात्रों को मिला। मुख्य वक्ता डॉ.बहरवाल सर द्वारा देवी अहिल्या बाई के जीवन पर प्रकाश डाला,वही एसबीपी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. निनामा द्वारा छात्रों को पढ़ाई के द्वारा उत्कृष्ट करियर तक पहुंचने और समाज को योगदान देने का आह्वान किया गया। दोनों प्राचार्य महोदय द्वारा छात्रों से ओपन सेशन के रूप में प्रश्न आधारित संवाद भी किया गया।

आभार कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रियंका चौबीसा द्वारा एवं संचालन कॉलेज के वरिष्ठ साथी श्री लोचन जोशी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में साथी स्टाफ चिराग प्रजापत, नितेश गर्ग, भारती पुरोहित, हिमानी शाह, सावन साद और माधुरी कटारा उपस्थित रहें.



No comments: