Configure HTML/JavaScript

Tuesday, November 26, 2024

महाविद्यालय में संविधान दिवस कार्यक्रम मनाया गया

महाविद्यालय में संविधान दिवस कार्यक्रम मनाया गया। MY BHARAT पोर्टल पर आयोजित इवेंट के तहत आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्रों और संकाय सदस्यों ने संविधान की मूल भावना के संरक्षण में योगदान देने की शपथ ली। महाविद्यालय  निदेशक डॉ. सुबोधकान्त नायक ने संविधान निर्माण के दौरान घटित हुए घटनाक्रम से जुडी जानकारी देते हुए संविधान के महत्त्व पर प्रकाश डाला। कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रियंका चौबीसा ने संविधान की मूल भावना को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता भारती पुरोहित ने किया। आभार व्याख्याता चिराग प्रजापत ने व्यक्त किया। इस दौरान सावन साद,माधुरी सहित कॉलेज छात्र उपस्थित रहें।




No comments: