Thursday, January 19, 2023

#dishadegreecollege पुस्तक विमोचन कार्यक्रम

पुस्तक विमोचन कार्यक्रम

दिनांक 16/01/2023 को डूंगरपुर के साईं पैलेस में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 

कार्यक्रम में जिले के गणमान्य अथितियों की उपस्थिति भी रही.

अतिथि - अमृत जी कलासुआ (सभापति,डूंगरपुर), 

अध्यक्ष - डॉ. मनोज कुमार जी बहरवाल (प्रचार्य,श्री हीरालाल देवपुरा राजकीय महाविद्यालय, आमेट, राजस्थान),

विशिष्ट अतिथि - डॉ. कैलाश जी तिवारी (प्राचार्य, एस.पी.बी. राजकीय महाविद्यालय, डूंगरपुर), 

                          श्री प्रकाश जी शर्मा (अतिरिक्त जिला शिक्षशिक्षा अधिकारी, माध्यामिक शिक्षा, डूंगरपुर), 

                         श्री शरद जी जोशी (निदेशक, गुरुकुल संस्थान, डूंगरपुर). 

                         श्री नन्दलाल जी लबाना (प्रधानाध्यापक, रा.उ.प्र.वि. पांचमहुडी, ब्लॉक बिछीवाडा)

संयोजक - डॉ. सुबोधकांत नायक (निदेशक, दिशा डिग्री कॉलेज, डूंगरपुर)

                 डॉ. प्रियंका चौबीसा (प्राचार्य, दिशा डिग्री कॉलेज, डूंगरपुर)

उक्त अतिथियों के अतिरिक्त कई राजनितिक, सामाजिक, शैक्षिक संस्थानो के विशिष्ट जन उपस्थित रहे.

इस अवसर पर जो मुख्य कार्यक्रम था पुस्तक विमोचन उसके तहत तीन पुस्तकों का विमोचन किया गया. जो इस प्रकार है -

1. 370 मुक्त भारत : सपने से सच तक

  लेखक : डॉ. मनोज कुमार जी बहरवाल, डॉ. सुबोधकांत नायक

2. पाश्चात्य राजनितिक विचारक 

    लेखक : डॉ. मनोज कुमार जी बहरवाल, डॉ. सुबोधकांत नायक

3. डॉ. अम्बेडकर : एक राष्ट्रवादी चिन्तक

    लेखक : डॉ. मनोज कुमार जी बहरवाल

तीनो पुस्तकों का एक साथ विमोचन कर सभाकक्ष में उपस्थित सभी जन को उनकी आवश्यकतानुसार पुस्तकों की प्रतियाँ भी वितरित की गई.

कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने तीनो पुस्तकों के मुख्य विषय के बारे में बताया. तीनो ही पुस्तकें वर्तमान परिस्थितियों में एक महत्वपूर्ण पक्ष को रखती है. 

कार्यक्रम में दिशा डिग्री कॉलेज के सभी साथी सहयोगी भी उपस्थित रहें.




No comments: