Configure HTML/JavaScript

Thursday, September 15, 2022

#dishadegreecollege 14 सितम्बर, 2022, हिंदी दिवस मनाया गया

 "हिंदी केवल भाषा ही नही भारत का अभिमान है " : डॉ. चौबीसा

आज दिनांक 14 सितंबर को दिशा डिग्री कॉलेज में हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्वलन निदेशक डॉ. सुबोधकांत नायक तथा प्राचार्या डॉ. प्रियंका चौबीसा द्वारा किया गया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ. चौबीसा ने कहा कि हिंदी देश का गौरव है तथा इसका शब्दकोश समृद्ध हैं । भारत और हम सब मिल कर ही हिंदी की पहचान को मजबूत कर सकते है। निदेशक डॉ. नायक ने हिंदी की महत्ता और विश्व में हिंदी भाषा का स्थान बताया। डॉ. रेखा खराड़ी द्वारा हिंदी के उद्भव एवं विकास की जानकारी दी गई। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए व्याख्याता लोचन जोशी ने भारत में हिंदी भाषा के साथ-साथ अन्य भाषाओं के योगदान से छात्रों को अवगत कराया व्याख्याता भारती पुरोहित एवं मीनाक्षी चौहान ने छात्रों को कविता के माध्यम से हिंदी की प्रासंगिकता से छात्रों को जोड़ा। इस अवसर पर कॉलेज के छात्रों ने भी हिंदी भाषा पर विभिन्न प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेखा खराड़ी एवं चिराग प्रजापत ने किया। इस दौरान कॉलेज कार्मिक माधुरी कटारा,प्रवीण यादव सहित कॉलेज छात्र उपस्थित रहें।



No comments: